मितौली थाना क्षेत्र में युवक की गोली लगने से मौत, गांव में सनसनी

ब्रेकिंग Awadh News | लखीमपुर खीरी
मितौली थाना क्षेत्र में युवक की गोली लगने से मौत, गांव में सनसनी
लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव लल्हौआ में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मितौली और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हत्या या आत्महत्या, दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
फिलहाल युवक की पहचान और मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
👉 मामले से जुड़ी हर अपडेट पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!