Awadh News - लखीमपुर खीरी में बाघ के हमले में मारे गए मुंशीराम पुत्र सेमलाल के परिवार से मिलने रोमी साहनी

लखीमपुर खीरी में बाघ के हमले में मारे गए मुंशीराम पुत्र सेमलाल के परिवार से मिलने रोमी साहनी पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी।

घटना पलिया थारू क्षेत्र के ग्राम छेदीया पश्चिम की है, जहां मुंशीराम खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान बाघ ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विधायक मृतक के घर पहुंचे और उनकी पत्नी अंगारा को अपने पास से नकद 25 हजार रुपये सौंपे।

विधायक रोमी साहनी ने भरोसा दिलाया कि मृतक के परिवार को सरकार की ओर से चार लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने वन विभाग से एक लाख रुपये की सहायता दिलाने की भी बात कही।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!